डॉ. दीपिका व्यास
प्राचार्या

हमारा विद्यालय उत्कृष्ट बालिका शिक्षा के प्रति अहर्निश समर्पित है। छात्राओं के शैक्षणिक पक्ष के साथ ही उनके बौद्धिक,नैतिक,सामाजिक,सांस्कृतिक ,व्यावसायिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक पक्ष को समुन्नत करना हमारा परम और चरम लक्ष्य है। बालिकाओं के संस्कारों में निखार लाना, उनकी प्रज्ञा को प्रखर करना, व्यक्तित्व का विकास, मानसिक विकास, मानवीय मूल्यों का विकास करना, और उन्हें सफलता के उच्चतम सोपान पर, चढ़ने हेतु प्रेरित करना, यह हमारा पुनीत कर्तव्य है। मुझे गर्व है कि यहाँ के प्रबुद्व शिक्षक - शिक्षिकाएं छात्राओं को पुष्पित पल्लवित कर, समाज और राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करते है। हम सभी के समर्पण एवं लग्नता से यह विद्यालय निरंतर प्रगति के सोपान पर अग्रसर हो रहा है। एक सदी से अधिक समय से समष्टि उत्थान के ध्येय से नारी शिक्षा को सम्बल प्रदान करने के सफल प्रयास और राष्ट्र निर्माण में महत्ती भूमिका का निर्वहन विद्यालय द्वारा किया रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार विकास के पथ पर तीव्र गति से बढ़ता रहेगा।